निकाह में खाने को लेकर बवाल, मारपीट के बाद दूल्हे ने दिया तलाक

समझौते के बाद हुई विदाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में निकाह समारोह के दौरान खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुर्सियां और बर्तन चलने लगे, जिसमें दुल्हन पक्ष के दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बारातियों को खाना परोसे जाने के दौरान लेग पीस और गोश्त को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। हंगामे के बीच गुस्साए दूल्हे ने मौके पर ही तलाक का ऐलान कर दिया।
 
घटना के बाद देर रात तक तनाव बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और माहौल शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और मौलवी की मौजूदगी में स्थिति स्पष्ट की गई।बताया गया कि निकाह के बाद विदाई न होने के कारण तलाक मान्य नहीं माना गया। इसके बाद आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया गया और दुल्हन की विदाई कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें