आवास के नाम पर 29 महिलाओं से लाखों की ठगी, मुख्यमंत्री की चौखट तक पहुँची चीखें

.....सरकारी योजनाओं की आड़ में जालसाजी का खेल; मंजू और उसके पति पर लगा ₹4.56 लाख की वसूली का आरोप, पीड़ितों ने खोली पोल !

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ ! मोहनलालगंज क्षेत्र के निगोहां स्थित लालता खेड़ा गाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सिस्टम की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपी मंजू और उसके पति ने खुद को चेयरमैन प्रतिनिधि का करीबी बताकर गाँव की भोली-भाली महिलाओं को पक्के मकान का लालच दिया और उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लूट ली। ठगी की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फूल माता से ₹85,000, मिटाना से ₹60,000, मिथिलेश कुमारी से ₹49,000 और चंदराणा से ₹38,000 जैसी बड़ी रकमें वसूली गईं।
 
इसके अलावा सरिता देवी से ₹28,000, रत्ता देवी से ₹11,000, अरुणा व बेला से ₹8,500-₹8,500, सुदेवी व प्रतिभा से ₹7,000-₹7,000, किरण से ₹6,500, संगीता से ₹5,000 और सुनील से ₹4,300 सहित कुल 29 ग्रामीणों से ₹4 लाख 56 हजार हड़प लिए गए। आज जब इन पीड़ितों के पास न मकान बचा और न ही जमा-पूंजी, तब आक्रोशित माधुरी देवी, सविता, शांति देवी और बेला समेत दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पांडे ‘सत्यम’ ने भी इस जालसाजी पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इन गरीबों का पैसा वापस मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments