आरटीओ कार्यालय के गेट पर गिरा पेड़, 3 दिन बाद भी नहीं हटाया गया

पेड़ पुराना होने के चलते गिरने से पास की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर में आंधी-तूफान के बाद भी अव्यवस्थाएं जारी हैं। जिले के आरटीओ कार्यालय के मुख्य द्वार पर गिरा विशाल पेड़ तीन दिन बाद भी नहीं हटाया गया, जिससे कार्यालय परिसर का बड़ा हिस्सा बाधित है।गिरे हुए पेड़ के कारण मुख्य प्रवेश मार्ग आंशिक रूप से बंद है और परिसर में आवागमन प्रभावित हो रहा है। पेड़ पुराना होने के चलते गिरने से पास की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-तूफान को गुजरे तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक पेड़ हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इस पेड़ को हटवाकर व्यवस्था सामान्य करता है।

About The Author

Post Comments

Comments