राजनीति
अवैध मिट्टी खनन पर कड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक और एक जेसीबी मशीन सीज
जहां यह वाहन और मशीनरी अवैध खनन में लिप्त पाए गए
बस्ती। बस्तीजिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में थाना नगर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया गया।
खनन विभाग और थाना नगर बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान में अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त पाए जाने पर तीन ट्रकों और एक जेसीबी मशीन को सीज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, टीम ने क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन पर नजर रखते हुए मौके पर छापेमारी की, जहां यह वाहन और मशीनरी अवैध खनन में लिप्त पाए गए।
टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों और जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगेलोगों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Basti Police Action बस्ती ताजा खबर Basti latest news Nagar thana Basti बस्ती पुलिस कार्रवाई अवैध मिट्टी खनन बस्ती Illegal Mining Basti Basti Illegal Soil Mining बस्ती अवैध खनन कार्रवाई थाना नगर बस्ती Bhanu Pratap Singh Police भानु प्रताप सिंह थानाध्यक्ष Mining Department Basti खनन विभाग बस्ती JCB Seized Basti जेसीबी सीज बस्ती Truck Seized Illegal Mining ट्रक सीज अवैध खनन UP Illegal Mining News उत्तर प्रदेश अवैध खनन Joint Operation Mining Police संयुक्त अभियान खनन पुलिस


Comments