अवैध मिट्टी खनन पर कड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक और एक जेसीबी मशीन सीज

जहां यह वाहन और मशीनरी अवैध खनन में लिप्त पाए गए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्तीजिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में थाना नगर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया गया।
 
खनन विभाग और थाना नगर बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान में अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त पाए जाने पर तीन ट्रकों और एक जेसीबी मशीन को सीज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, टीम ने क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन पर नजर रखते हुए मौके पर छापेमारी की, जहां यह वाहन और मशीनरी अवैध खनन में लिप्त पाए गए।
 
टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों और जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगेलोगों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments