शहजादपुर बाजार में महिला शौचालय निर्माण को मिली स्वीकृति

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

युवा नेता विवेक मौर्य मौर्य के प्रयास से शौचालय निर्माण की मिली स्वीकृति, मिली 15 लाख रुपए की धनराशि

अम्बेडकरनगर।

शहजादपुर बाजार में महिलाओं की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा नेता विवेक मौर्य के प्रयासों से राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने अपनी सांसद निधि से ₹15 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के माध्यम से आवश्यक पत्राचार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

प्रस्तावित शौचालय का निर्माण वार्ड नंबर-4 स्थित शहजादपुर बाजार में किया जाएगा।बताया जाता है कि शहजादपुर बाजार में लंबे समय से शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण विशेषकर महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दूर-दराज से खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को असुविधा के चलते इधर-उधर भटकना पड़ता था।

स्थानीय व्यापारियों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए विवेक मौर्य से समाधान की मांग की थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेक मौर्य ने सांसद से धनराशि स्वीकृत कराई, जिससे अब निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं की गरिमा और सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।विवेक मौर्य ने सांसद संजय सेठ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया है और शौचालय निर्माण को महिलाओं की गरिमा से जोड़ा गया है।

करतार सिंह पौनिया बने सोत नदी पर्यावरण पुनर्जीवन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष Read More करतार सिंह पौनिया बने सोत नदी पर्यावरण पुनर्जीवन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अन्य जनप्रतिनिधियों की निधि के माध्यम से अकबरपुर क्षेत्र में और भी जनहित के विकास कार्य कराए जाएंगे।

नपं अध्यक्ष  ने बच्चों में बांटा बैग Read More नपं अध्यक्ष  ने बच्चों में बांटा बैग

Post Comments

Comments