नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नपं अध्यक्ष ने बच्चों में बांटा बैग
नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव, परीक्षा फल वितरण व प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
सिद्धार्थनगर । नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव, परीक्षा फल वितरण व प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने मेधावियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कक्षा 8 में अनामिका कश्यप प्रथम, आलोक व राम बहादुर द्वितीय और सीमा, रेशमी व सर्वेश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 में प्रीति व कक्षा 7 में कन्हैया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राकेश मिश्रा व सभासद प्रतिनिधि रवि सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता ने नए नामांकित बच्चों को बैग प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने 'स्कूल चलो' व 'संचारी रोग नियंत्रण' रैली निकाल कर लोगों कों जागरूकता किया ।
इस दौरान राम नरेश पासवान, बच्चाराम पांडेय सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
swatantra prabhat सिद्धार्थनगर swatantra prabhat Siddharthnagar siddharthnagar news बिस्कोहर नगर पंचायत Uttar Pradesh Education News Prize Distribution Ceremony Biskohar Nagar Panchayat परीक्षा फल वितरण छात्र पुरस्कार वितरण School Chalo Abhiyan परशुराम नगर विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिस्कोहर वार्षिक उत्सव सिद्धार्थनगर प्रवेश उत्सव मेधावी छात्र सम्मान अजय कुमार गुप्ता उमाकांत गुप्ता स्कूल चलो रैली संचारी रोग नियंत्रण रैली शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम School Annual Function UP Communicable Disease Awareness


Comments