नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सम्पर्क मार्ग का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम हुआ संपन्न
यह मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाएगा
मनकापुर गोण्डा : विधानसभा गौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ककरघटा के माजरा नौतनवा–नाऊ परवा संपर्क मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रभात कुमार वर्मा उपस्थित होकर विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।
यह संपर्क मार्ग लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा, जिसकी लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी तथा ग्रामवासियों को विकास की एक महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी।
विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान श्याम नारायण वर्मा, जितेंद्र पांडेय , विष्णु सिंह, सतीश मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, रामचंद्र वर्मा, संजय प्रसाद, राम तीरथ यादव, द्वारिका प्रसाद, विनोद वर्मा, भगवान दीन मिश्रा सहित क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
स्वतंत्र प्रभात Rural Road Construction UP village connectivity project India मनकापुर गोण्डा संपर्क मार्ग शिलान्यास गौरा विधानसभा विकास कार्य ककरघटा नौतनवा नाऊ परवा सड़क विधायक प्रभात कुमार वर्मा कार्यक्रम ग्रामीण सड़क निर्माण योजना 1 करोड़ 22 लाख सड़क परियोजना गांव कनेक्टिविटी विकास गोण्डा सड़क निर्माण ग्राम पंचायत ककरघटा कार्यक्रम Mankapur Gonda road foundation Gaura assembly development work Kakraghata Nautanwa Nau Parwa road project MLA Prabhat Kumar Verma inauguration Road infrastructure Gonda Development project Uttar Pradesh Public works inauguration India


Comments