समाजसेवी निजामुद्दीन ने स्कूली बच्चों को कॉपी बांटी
सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रकार की सुविधा दिया जा रहा है
सिद्धार्थनगर - इटवा विकास क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुर्गिहवा में मंगलवार को समाजसेवी निजामुद्दीन ने एक कार्यक्रम करके विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले 6-14 वर्ष के बच्चों को कापी स्टेशनरी अन्य उपहार देकर शिक्षा के प्रति शत प्रतिशत स्कूलों में नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को आह्वान भी किया,
इटवा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि निजामुद्दीन खां ने अपने निजी आवास पर सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले सौ से अधिक बच्चों मे कापी अन्य उपहार देकर उन्हे सम्मानित किया तथा उन्हें शिक्षा के मूल उद्देश्य के बारे मे बताया उन्होंने कहा शिक्षा से बालक का सर्वभौमिकरण और मानसिक विकास होता है सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रकार की सुविधा दिया जा रहा है,
इसलिए कि बच्चों का हौसला बढ़े और उनमें शिक्षा के प्रति ध्यान दें जिससे आने वाले समय मे अपने परिवार और देश का नाम रौशन कर सकें, इस दौरान पूर्व प्रधान तेज बहादुर डॉ . इरफान अहमद, बरकतुल्लाह, सलीम अशरफी लाल , दीन मोहम्मद, आदि अभिभावक एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे,
स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर समाजसेवी कार्यक्रम निजामुद्दीन खां कॉपी वितरण इटवा शिक्षा अभियान पिपरा मुर्गिहवा गांव कार्यक्रम स्कूली बच्चों को कॉपी वितरण शिक्षा जागरूकता सिद्धार्थनगर बच्चों को स्टेशनरी वितरण समाजसेवी पहल उत्तर प्रदेश शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम पूर्व प्रधान प्रतिनिधि निजामुद्दीन ग्रामीण शिक्षा अभियान बच्चों का नामांकन अभियान Siddharthnagar social worker Copy distribution program Itwa education initiative School children stationery distribution Rural education awareness India NGO social work UP


Comments