जिला कांग्रेस गोरखपुर ने मनाई बाबू जगजीवन राम और निषादराज गुहा की जयंती ,सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक महापुरुषों को श्रद्धांजलि,

जिलाध्यक्ष तिवारी बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर) उत्तर प्रदेश

गोरखपुर, 5 अप्रैल: जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के कार्यालय पर आज पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाबू जगजीवन राम जी तथा रामायण के प्रसिद्ध निषादराज गुहा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबू जगजीवन राम जी के सामाजिक न्याय के संघर्ष और निषादराज गुहा के भक्ति एवं सेवा भाव को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने देश की राजनीति में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को मजबूती से स्थापित किया। उनका जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत है।

तिवारी जी ने आगे कहा, “आज जब समाज में विभाजन और असमानता बढ़ाने की कोशिशें हो रही हैं, उस समय बाबू जगजीवन राम जी के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बाबूजी केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि करोड़ों वंचितों के विश्वास, संघर्ष और आत्मसम्मान के प्रतीक थे। उनका योगदान सदैव देश और समाज को प्रेरित करता रहेगा।”

कोन बेचू वीर धाम मेला सकुशल संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना बेचू वीर धाम Read More कोन बेचू वीर धाम मेला सकुशल संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना बेचू वीर धाम

निषादराज गुहा को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनके रामभक्ति, निषाद समाज की सेवा और सामाजिक सद्भाव के संदेश पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रमोद नायक, सतेंद्र निषाद, श्रीश उपाध्याय, खजनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, उत्कर्ष पाण्डेय, संतोष उपाध्याय, पानमती शर्मा, राजेश निषाद, पूनम पाण्डेय, जय नारायण शुक्ल, रामनगीना साहनी, रामसमुझ सावरा, इंदु भूषण शुक्ल, एडवोकेट प्रदीप पटेल, शिवम् सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अदालत का फैसला, हत्या के दोषी हीरालाल अगरिया को सश्रम आजीवन कारावास, 10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद Read More अदालत का फैसला, हत्या के दोषी हीरालाल अगरिया को सश्रम आजीवन कारावास, 10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद

P- - 1कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष एक मिनट मौन रखकर किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय को मजबूत करने और कांग्रेस के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

जिलाधिकारी ने किया ई०वी०एम० एवं वी०वी० पैड गोदाम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण Read More जिलाधिकारी ने किया ई०वी०एम० एवं वी०वी० पैड गोदाम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

Post Comments

Comments