नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पनकी क्षेत्र में अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है
कानपुर। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। यह घटना भटिया तिराहा के पास की बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
काफी कोशिशों के बावजूद अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat news kanpur crime news Postmortem Report Awaited Uttar Pradesh crime update अज्ञात शव बरामद Kanpur Panki Dead Body Case Panki Police Investigation Bhatia Tiraha Incident Suspicious Death Kanpur पुलिस जांच शुरू Unknown Man Dead Body Crime Scene Kanpur Local Police Action शव की शिनाख्त प्रयास Panki Thana News Law and Order Kanpur Roadside Dead Body Case Investigation Underway Police Inquiry Kanpur Kanpur Local Crime


Comments