नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
शाहाबाद प्रकरण में जिलाधिकारी का सख्त रुख, अतिरिक्त शुल्क न लेने के दिए निर्देश
जनपद में स्टांप शुल्क की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को पंजीकृत बड़े विक्रय विलेखों का स्थलीय निरीक्षण किया।
भदोही।जनपद में स्टांप शुल्क की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को पंजीकृत बड़े विक्रय विलेखों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शीर्ष पांच विलेखों में से तीन का गहन परीक्षण करते हुए स्टांप देयता की जांच की।
निरीक्षण के क्रम में मौजा शाहाबाद, नायरा पेट्रोल पंप तथा मौजा पिपरीस से संबंधित विलेखों की जांच की गई। इनमें से दो विलेखों का मूल्यांकन अभिलेखों के अनुसार सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
वहीं शाहाबाद क्षेत्र में स्टांप कमी से जुड़े एक प्रकरण में जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की। जांच के बाद उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित लाभार्थी से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए और प्रकरण का निस्तारण शासन के नियमानुसार किया जाए। मौके पर ही इस मामले का समाधान करा दिया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विक्रय विलेखों पर स्टांप शुल्क की वसूली पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि स्टांप, न्यायालय शुल्क और पंजीकरण से जुड़े सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप हों, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भदोही, सहायक महानिरीक्षक निबंधन पंकज सिंह तथा क्षेत्रीय लेखपाल भी उपस्थित रहे।
swatantra prabhat Bhadohi News भदोही विक्रय विलेख जांच Swatantra Prabhat Bhadohi स्टांप शुल्क निरीक्षण जिलाधिकारी शैलेश कुमार शाहाबाद भदोही पिपरीस मौजा नायरा पेट्रोल पंप भदोही स्टांप देयता जांच पंजीकरण विभाग भदोही तहसीलदार भदोही पंकज सिंह एआईजी निबंधन राजस्व विभाग निरीक्षण प्रशासनिक कार्रवाई भदोही शासन के निर्देश पारदर्शिता अभियान Stamp Duty Inspection Sale Deed Verification District Magistrate Bhadohi Registration Department UP Revenue Department Inspection Government Transparency


Comments