बस रोककर बस कंडक्टर से मारपीट, जान से मारने की धमकी

अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर दबंगों का आतंक, पीड़ित ने की शिकायत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अयोध्या! अयोध्या जनपद से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दबंगों द्वारा एक बस यात्री के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति, जो रोजी-रोटी के सिलसिले में अंबेडकर नगर से लखनऊ आता जाता था।
 
बताया गया कि बस जब कनकपुर-झगरौली बाजार से करीब 500 मीटर पहले पहुंची, तभी पहले से घात लगाए तीन नामजद आरोपियों और तीन अज्ञात लोगों ने बस रुकवा ली। आरोप है कि हमलावरों ने खुद को सवारी बताकर बस रुकवाई और जैसे ही बस रुकी, वे लोहे की रॉड और डंडों के साथ चढ़ गए।
 
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि “अगर इस रास्ते पर दोबारा बस चलाने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा।”
 
घटना में पीड़ित को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें