नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पुल की टूटी रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग तेज
इस मार्ग से रोज़ाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा क्षेत्र के पास पातियाला बटतला के सामने स्थित एक महत्वपूर्ण पुल की साइड रेलिंग कि हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। पुल की साइड रेलिंग टूट जाने से यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की रेलिंग हिस्से काफी कमजोर हो चुके हैं। इस मार्ग से रोज़ाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं, जिनमें स्कूल-कॉलेज के छात्र, मरीज, बुजुर्ग और आम नागरिक शामिल हैं। ऐसे में यह स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित लोक निर्माण (PWD) विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि अधिकारियों ने केवल औपचारिकता निभाते हुए टूटे हिस्से पर लाल फीता बांध दिया है, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो रहा। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और पुल की टूटी रेलिंग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात shribhumi news प्रशासनिक लापरवाही ग्रामीणों का विरोध श्रीभूमि समाचार Assam Local News Dullabhchhara bridge news Patiala Battala bridge broken bridge railing PWD department negligence bridge accident risk road safety issue infrastructure problem India public demand repair bridge damage news दुल्लभछड़ा पुल पुल की टूटी रेलिंग पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क सुरक्षा खतरा पुल मरम्मत की मांग जर्जर पुल हादसे का खतरा स्थानीय समस्या जनहित मुद्दा


Comments