पार्षदों ने जेई पर अभद्रता और अवैध वसूली के लगाए आरोप

48 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। जोन-5 नैनी के सभी पार्षदों की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को नगर निगम नैनी में आयोजित की गई। बैठक में जेल रोड विद्युत उपखंड के जेई पर पार्षद रणविजय सिंह डब्बू (एडवोकेट) तथा पूर्व जिला अध्यक्ष महानगर युवा मोर्चा नरसिंह के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया गया।
 
बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने एक स्वर में मांग की कि जेई निलेश मिश्रा एवं दो संविदा कर्मियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि जेई द्वारा स्मार्ट मीटर न लगवाने पर नागरिकों के विद्युत केबल काट दिए जाते हैं और क्षेत्र में लगातार अवैध वसूली की जा रही है।पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नरसिंह ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार बिना उपभोक्ता की सहमति के किसी का विद्युत कनेक्शन काटना गैरकानूनी है, फिर भी इस आदेश की अवहेलना की जा रही है।
 
बैठक में सभी पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर जेई निलेश मिश्रा और संबंधित संविदा कर्मियों के खिलाफ निलंबन एवं मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो सभी पार्षद एवं अधिवक्ता रणविजय सिंह डब्बू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के साथ उच्च अधिकारियों का घेराव करेंगे और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।बैठक की अध्यक्षता कच्छ समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद राकेश जायसवाल ने की, जबकि संचालन लवायन वार्ड के पार्षद धनरीश प्रताप उर्फ मंचो सिंह ने किया।इस अवसर पर मुन्ना प्रधान, मयंक यादव, दिलीप केसरवानी, अनूप पासी, राजा भारती, आलोक कुमार (एडवोकेट), संजय पासी, बलराज पटेल, प्रेम शंकर यादव सहित कई पार्षदगण एवं वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें