राजनीति
बलराम महाविद्यालय के बी.एस.सी. (Ag.) के विद्यार्थियों का चित्रकूट में शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण सम्पन्न
यह पूरा कार्यक्रम बलराम महाविद्यालय की प्रबन्धिका उमा सिंहके कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया
कोराव प्रयागराज। बलराम महाविद्यालय सिरहिर के कृषि संकाय बी.एससी. (Ag.) के आठवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का क्रमशः तीन-तीन दिवसीय 18/03/26 से 20/03/26 एवं 23/03/26 से 25/03/26 तक शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान (DRI) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह पूरा कार्यक्रम बलराम महाविद्यालय की प्रबन्धिका उमा सिंहके कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकूट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र एवं शोध संस्थान की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। यहाँ छात्रों को आधुनिक खेती जैविक खाद निर्माण औषधीय पौधों की खेती और मृदा परीक्षण की बारीकियों से अवगत कराया गया। संस्थान के कृषि विशेषज्ञों ने छात्र/छात्राओं को ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
महाविद्यालय की प्रबंधिका जी ने इस सफल भ्रमण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव कृषि के क्षेत्र में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे भविष्य में उन्नत किसान और कृषि विशेषज्ञ बनकर देश की उन्नति में योगदान दे सकेंगे। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक और कृषि विशेषज्ञ भी शामिल रहे जिन्होंने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस शैक्षणिक यात्रा का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर शास्वत मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव डॉ. अजय सिंह, करुणा द्विवेदी, संदीप पांडेय, संध्या पांडेय ने किया। संस्थान वापसी पर सभी विद्यार्थियों ने इस सफल और ज्ञानवर्धक शैक्षिक यात्रा के भ्रमण के लिए महाविद्यालय के प्रशासन और प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात कोरांव प्रयागराज प्रयागराज समाचार Balram Mahavidyalaya Sirhir Koraon Prayagraj BSc Agriculture students Chitrakoot educational tour Deendayal Research Institute agriculture training program Krishi Vigyan Kendra Chitrakoot agricultural education UP student training program बलराम महाविद्यालय सिरहिर बीएससी एग्रीकल्चर छात्र चित्रकूट शैक्षणिक भ्रमण दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम जैविक खेती प्रशिक्षण कृषि शिक्षा यूपी छात्रों का भ्रमण शैक्षणिक यात्रा कृषि अध्ययन कार्यक्रम


Comments