नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
डॉ विभा पाण्डेय को पीएचडी की उपाधि मिलने पर हर्ष
सिद्धार्थनगर l गोल्हौरा क्षेत्र के ग्राम ढेढुआ की बेटी डॉ. विभा पाण्डेय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संगीत विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।डॉ. विभा पाण्डेय अवकाश प्राप्त निरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस सुधाकर पाण्डेय एवं वेदमती पाण्डेय की सुपुत्री हैं। उनके भाई प्रभात पाण्डेय सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि बहन प्रतिभा पाण्डेय गोरखपुर स्थित बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, रायबरेली से इंटरमीडिएट तक प्राप्त की। इसके पश्चात इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संगीत स्नातक (बी.म्यूज.) एवं प्रदर्शन कला में परास्नातक (एम.पी.ए.) की उपाधि हासिल की। आगे बढ़ते हुए उन्होंने संगीत विषय में शोध कार्य पूर्ण कर पीएचडी की डिग्री अर्जित की।वर्तमान में डॉ. विभा पाण्डेय वाराणसी में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (संगीत गायन) के पद पर कार्यरत हैं और विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा दे रही हैं।
पीएचडी उपाधि प्राप्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पं. प्रेम कुमार मलिक, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. विशाल जैन सहित अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे। डॉ. विभा पाण्डेय की सफलता पर हरीश कुमार मिश्रा, प्रेम कुमार मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, विकास पाण्डेय, जय यादव, गिरजेश मणि, रविकांत पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी, शिवानंद पाण्डेय, देवानंद पाण्डेय सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूपी शिक्षा समाचार शिक्षा खबर Vibhа Pandey PhD Allahabad University PhD music PhD India Siddharthnagar achievement Golhaura Siddharthnagar Dheduaa village news music research India education achievement UP women achievement India डॉ विभा पाण्डेय संगीत में पीएचडी गोल्हौरा क्षेत्र ढेढुआ गांव शिक्षा उपलब्धि महिला उपलब्धि वाराणसी संगीत शिक्षक शोध उपलब्धि जिले का नाम रोशन


Comments