मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का सशक्त जन जागरूकता अभियान

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जन-जन तक पहुंच रही पुलिस की पहल

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद सोनभद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

IMG-20260331-WA0062

इंटर कॉलेजों में प्राथमिक उपचार के लिए मेडीसन किड लगवाने की मांग की Read More इंटर कॉलेजों में प्राथमिक उपचार के लिए मेडीसन किड लगवाने की मांग की

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों जैसे—लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हिंसा, साक्षरता एवं स्वास्थ्य—पर विशेष रूप से जागरूक किया गया।

बलिया में मां को बचाने उतरे बीटेक छात्र की मौत  Read More बलिया में मां को बचाने उतरे बीटेक छात्र की मौत

इसी क्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिससे आमजन को साइबर ठगी से सुरक्षित रखा जा सके।

डीएम व एसपी  ने  पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया Read More डीएम व एसपी  ने  पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया

सोनभद्र पुलिस द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें एवं जागरूक बनकर स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-

• 112 – आपातकालीन सेवा

• 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन

• 181 – महिला हेल्पलाइन

• 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

• 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें