डीएम व एसपी  ने  पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया

निरीक्षण में पाया गया कि पेट्रोल पंप पर पर्याप्त स्टॉक है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर-  जिलाधिकारी  शिवशररणप्पा जी एन और  पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन द्वारा सिद्धार्थनगर में  स्थित जगदम्बा पेट्रोल पम्प बांसी स्टैंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  शिवशररणप्पा जी एन ने सुरक्षा व्यवस्था की जाँच और स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की गयी । निरीक्षण में पाया गया कि पेट्रोल पंप पर पर्याप्त स्टॉक है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।
 
जिलाधिकारी द्वारा पेट्रोल पंप के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वितरण व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी प्रकार की किल्लत न होने देने के लिए आवश्यक कदम उठाएं । उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं । निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और  पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें