बीजपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 25.03.2026 को उ0नि0 श्रवण कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सिरसोती स्थित बरन नदी जाने वाले मार्ग के पास से मु0अ0सं0- 32/2026 धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कन्हैया पुत्र केवल राम (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम कुसमहा थाना म्योरपुर, हाल पता ग्राम सिरसोती टोला महुआवारी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को समय करीब 19:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्बल (आलाकत्ल) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया है।

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुन्दर बनाने का प्रयास : विधायक विनय वर्मा Read More शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुन्दर बनाने का प्रयास : विधायक विनय वर्मा

गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक बीजपुर राजेश कुमार सिंह, उ0नि0 श्रवण कुमार यादव , हे0का0 भानू प्रताप सिंह यादव , का0 कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।

बिना पंजीकरण चल रहा था इलाज, एसडीएम की छापेमारी में एक अस्पताल सील Read More बिना पंजीकरण चल रहा था इलाज, एसडीएम की छापेमारी में एक अस्पताल सील

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें