इंटर कॉलेजों में प्राथमिक उपचार के लिए मेडीसन किड लगवाने की मांग की

शिष्टाचार पूर्ण भेंट कर इंटर कालेजों में प्राथमिक स्वास्थ्य के लिए मेडीकल किड लगवाने का आग्रह किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली के अध्यक्ष डाक्टर लाखन सिंह , जिला मंत्री डाक्टर अजीत सक्सेना , संगठन मंत्री विवेक मोहन सिंह ने सीबीगंज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह सहित दर्जनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह से एक शिष्टाचार पूर्ण भेंट कर इंटर कालेजों में प्राथमिक स्वास्थ्य के लिए मेडीकल किड लगवाने का आग्रह किया।
 
ताकि अकस्मात छात्र छात्राओं के साथ दुर्घटना होने पर मामूली चोट लगने , रक्तस्राव रोकने के लिए प्राथमिक चिकित्सा बाक्स उपलब्ध कराने के लिए कहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा शीघ्र ही विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा बाक्स उपलब्ध करा दिया जाएगा ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें