वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह सनातनी मर्यादा की याद दिलाता विधायक शर्मा
मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया
बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय क्यारा में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं कक्षा आठवीं के छात्र -छात्राओं के विदाई समारोह की बेला पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि जिला खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह, ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।
इंचार्ज प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा विद्यालय एक फूलों की बगिया के समान होते हैं। जहां रहते हैं, वहां महकते और चहकते हैं। वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह एक प्राचीन एवं सनातनी परंपरा है।जीवन में आगे बढ़ने की सूचक है।विदाई इसका हंसकर सहर्ष स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। छात्र -छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के संदर्भ में कहा आज हमारे विद्यालय कान्वेंट स्कूलों जैसे बन गये हैं। हमारे शिक्षक शिक्षा के साथ -साथ सांस्कृतिक,सामिजक जनजीवन के प्रति भी छात्र -छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं।सभी शिक्षकों, अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के नामांकन कराने के लिए प्रयास करने चाहिए। तथा गांव -गांव सर्वशिक्षा अभियान की रैलियां निकालने का आह्वान किया।
परीक्षा में सफल छात्र -छात्राओं को पुरूस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका मीनाक्षी,संगीता चौरसिया ने किया।इस दौरान ब्लाक प्रमुख क्यारा अरविंद चौहान, मुकेश सिंह चौहान,केपी सिंह, पुष्पा कुमारी,सीमा शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विशाल अग्रवाल,, ममता रानी सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
swatantra prabhat सर्व शिक्षा अभियान सांस्कृतिक कार्यक्रम Uttar Pradesh Education News शिक्षा जागरूकता Cultural Program School छात्र सम्मान समारोह स्कूल नामांकन अभियान Bareilly School Annual Function Kyara School Program Raghavendra Sharma MLA School Farewell Ceremony Basic Education Bareilly Student Farewell Event Saraswati Puja School School Annual Day India बरेली वार्षिकोत्सव क्यारा विद्यालय कार्यक्रम विधायक राघवेंद्र शर्मा विदाई समारोह स्कूल बेसिक शिक्षा बरेली सरस्वती पूजा कार्यक्रम ग्रामीण शिक्षा उत्तर प्रदेश विद्यालय उत्सव समाचार बरेली शिक्षा खबर


Comments