श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा–विद्यानगर–आनिपुर सड़क की बदहाल स्थिति से जनता त्रस्त

जिम्मेदार विभाग मौन, जनता परेशान!, PWD अधिकारियों की निष्क्रियता पर उठे सवाल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि: श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा से विद्यानगर होते हुए आनिपुर तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से अत्यंत खराब और जर्जर स्थिति में है। मरम्मत और नियमित रखरखाव के अभाव में यह सड़क अब लगभग आवागमन के योग्य नहीं रह गई है। सड़क के अधिकांश हिस्से टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर धूल और बालू का अत्यधिक जमाव देखने को मिल रहा है।
 
हल्की हवा चलने पर भी धूल का गुबार उठता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, मरीज, वरिष्ठ नागरिक और आम यात्री गुजरते हैं। ऐसी स्थिति में उनकी दैनिक यात्रा न केवल असुविधाजनक बल्कि अत्यंत जोखिमपूर्ण भी बन गई है।
 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग, विशेष रूप से PWD के अधिकारी, इस गंभीर समस्या पर लंबे समय से मौन बने हुए हैं। परिणामस्वरूप स्थिति दिन-प्रतिदिन और बिगड़ती जा रही है, जिससे आम जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सड़क की शीघ्र मरम्मत की जाए, धूल नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द राहत मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें