राजनीति
पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को हण्डिया पुलिस ने गिरफ्तार किया
प्रयागराज। कमिश्नरेट के गंगानगर जोन अंतर्गत थाना हण्डिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश पटेल (19 वर्ष) पुत्र जबर सिंह, निवासी नयागंज गोमलहवापुर थाना पूरामुफ्ती के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, थाना हण्डिया में दर्ज मुकदमा संख्या 119/2026 में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 61(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(J)(2)/6 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए थे। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
सूचना पर दबिश, गांव के पास से गिरफ्तारी
दिनांक 25 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना हण्डिया पुलिस टीम ने थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र के ग्राम गोमलहवापुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात crime news prayagraj प्रयागराज समाचार पुलिस कार्रवाई Handia Police Action प्रयागराज क्राइम न्यूज वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पूरामुफ्ती थाना अपराध समाचार यूपी Puramufti Prayagraj बीएनएस धाराएं मुखबिर सूचना गिरफ्तारी Handia Prayagraj POCSO Act accused arrested Brijesh Patel arrest Ganganagar zone Prayagraj POCSO case UP police arrest Prayagraj हण्डिया थाना पॉक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार बृजेश पटेल गिरफ्तारी गंगानगर जोन पुलिस पुलिस दबिश प्रयागराज


Comments