प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी

जिलाधिकारी ने पेट्रोलियम कंपनियों संग की समीक्षा बैठक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। जनपद में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ईंधन की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और संभावित चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
 
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में जनपद के भीतर पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति बनाए रखें और स्टॉक की लगातार निगरानी करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
बैठक में Bharat Petroleum (BPCL) के प्रतिनिधि योगेश कुमार सहित अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि जनपद में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।
 
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए। साथ ही, कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।बैठक के अंत में प्रशासन ने जनता को आश्वस्त किया कि प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें