स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत सोन नदी तट पर चला स्वच्छता अभियान, दिलाई गई स्वच्छता शपथ

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नदी संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत दिनांक 28 मार्च 2026 को वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त सहयोग से ग्राम पंचायत गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर घाट, सोन नदी तट पर स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

IMG-20260328-WA0078

अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज Read More अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र गौतम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नदी किनारे घाट क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता ड्राइव चलाकर साफ-सफाई की गई तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

रक्तदान कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि, शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर थाना चोपन के परिसर में आयोजित हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर Read More रक्तदान कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि, शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर थाना चोपन के परिसर में आयोजित हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चोपन में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सोनभद्र में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का 23 मार्च से होगा आगाज Read More सोनभद्र में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का 23 मार्च से होगा आगाज

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कविता यादव (जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा, भाजपा) उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धरमु (ग्राम प्रधान, गोठानी) ने सहभागिता की। सभी उपस्थित जनों द्वारा नदियों को स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर काशीराम (एडीओ पंचायत), स्मिता (सेक्रेटरी), अभिषेक यादव (गंगा वालंटियर), अजीत सिंह (प्रधानाचार्य, कम्पोजिट विद्यालय), जेआरएफ प्रमोद, दिनेश यादव (वन दरोगा) सहित विभागीय कर्मचारी, विद्यालय के छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नदी संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार