धीरज सोनी प्रदेश मंत्री नियुक्त स्वर्णकार समाज और व्यापार जगत में हर्ष की लहर

स्वर्णकार समाज को एकजुट करना और ज्वेलर्स की व्यापारिक हितों की रक्षा करना- धीरज सोनी

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  ब्यूरो रिपोर्ट

रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र-

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए धीरज सोनी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से न केवल सोनभद्र जिले में, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के स्वर्णकार समाज और व्यापारी वर्ग में उत्साह का माहौल है। धीरज सोनी का सार्वजनिक जीवन और व्यापारिक राजनीति में लंबा और प्रभावशाली इतिहास रहा है।

वे न केवल एक अनुभवी नेता हैं, बल्कि समाज की समस्याओं को मुखरता से उठाने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास नेतृत्व का व्यापक अनुभव है। पूर्व अध्यक्ष, सर्राफा एसोसिएशन (रॉबर्ट्सगंज) स्थानीय स्तर पर ज्वैलर्स के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका। पूर्व अध्यक्ष, व्यापार मंडल (रॉबर्ट्सगंज, 2014-2017) व्यापारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष और संगठन का सफल संचालन। पूर्व अध्यक्ष, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ निकाय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों और जनहित में सक्रियता। भाजपा वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी के एक निष्ठावान और वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में विशेष पहचान।

जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न Read More जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर धीरज सोनी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में स्वर्णकार समाज को एकजुट करना और ज्वेलर्स के व्यापारिक हितों की रक्षा करना है। समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हम राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में स्वर्णकार समाज के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।धीरज सोनी उनकी इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही स्वर्णकार एकता और ऑल इंडिया ज्वेलर्स जैसे हैशटैग के साथ उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

गैस सिलेण्डरों की कमी होने की अफवाहों से बचें उपभोक्ता - जिला पूर्ति अधिकारी Read More गैस सिलेण्डरों की कमी होने की अफवाहों से बचें उपभोक्ता - जिला पूर्ति अधिकारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें