सोनभद्र में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का 23 मार्च से होगा आगाज

- तीन प्रांतों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व राजस्थान के कलाकार दिखाएंगे दमखम

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश - 

जिला मुख्यालय लोढ़ी, सोनभद्र स्थित संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का आगाज 23 मार्च सोमवार से शुरू होगा। इसमें तीन प्रांतों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व राजस्थान के कलाकार दमखम दिखाएंगे। 25 मार्च बुधवार को कार्यक्रम का समापन होगा।

कार्यक्रम के आयोजक एवं संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी, सोनभद्र के प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, जिला प्रशासन, सोनभद्र व संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी, सोनभद्र के सहयोग से होगा।

प्राचार्य डॉक्टर सिंह ने यह भी बताया कि 23 मार्च सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसमें आल्हा गायन शरद अनुरागी एवं दल महोबा, करमा नृत्य कतवारू राम एवं दल सोनभद्र, डोमकच्छ नृत्य सुक्खन एवं दल सोनभद्र, झूमर नृत्य आशा देवी एवं दल सोनभद्र, धरकहरी नृत्य रामधनी मड़कूड़ी एवं दल सोनभद्र व चकरी चरी भवई नृत्य तेजकरण एवं दल राजस्थान के कलाकारों द्वारा पेश किया जाएगा।

खरौंधी में जन समस्याओं  को लेकर  अपना दल एस युवा मंच के  नेतृत्व में युवाओं ने खण्ड विकास अधिकारी कोन को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से निजात दिलाने की मांग Read More खरौंधी में जन समस्याओं को लेकर अपना दल एस युवा मंच के नेतृत्व में युवाओं ने खण्ड विकास अधिकारी कोन को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से निजात दिलाने की मांग

इसी प्रकार से 24 मार्च मंगलवार को आल्हा गायन अंजलि सिंह एवं दल रायबरेली, रीना शैला नृत्य हास कुमार मरावी एवं दल डिंडौरी मध्यप्रदेश,गरद बाजा नृत्य सोनाराम एवं दल सोनभद्र, करमा नृत्य राम आधार एवं दल सोनभद्र, चकरी चरी भवई नृत्य तेजकरण एवं दल राजस्थान एवं गुदुम्बबाजा लिखीराम धुर्वे एवं दल मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा पेश किया जाएगा। वहीं 25 मार्च बुधवार को आल्हा गायन फौजदार सिंह एवं दल जौनपुर, करमा नृत्य बनारसी एवं दल सोनभद्र, झिंझी/ होली नृत्य रजनीश एवं दल पीलीभीत, चंगेली नृत्य बूटी बाई एवं दल चित्रकूट एवं डोमकच्छ नृत्य महेंद्र एवं दल सोनभद्र के कलाकारों द्वारा पेश किया जाएगा।

शिविर के पांचवें दिन जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक Read More शिविर के पांचवें दिन जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

इसी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक सुदेश शर्मा, जिलाधिकारी सोनभद्र बीएन सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

सरकार बच्चों को  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत : विधायक विनय वर्मा Read More सरकार बच्चों को  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत : विधायक विनय वर्मा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें