नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
खड्डा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम
शिव शम्भु सिंह
खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के प्रथम दिन खड्डा नगर पंचायत में हिंदू नव वर्ष के स्वागत को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जटाशंकर पोखरे से शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा एवं सपा नेता अमर जायसवाल के नेतृत्व में निकली इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं, हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं, महिलाओं और कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यात्रा जटाशंकर पोखरे से प्रारंभ होकर आजाद चौक, मेन मार्केट, फल मंडी चौराहा, खड्डा थाना, सुभाष चौक और शास्त्री नगर होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करती रही। यात्रा के दौरान भक्तगण जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। नगर भ्रमण के उपरांत कलश यात्रा पुनः जटाशंकर पोखरे पहुंची, जहां दोपहर करीब 3 बजे विधिवत समापन किया गया। इस दौरान खड्डा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में आस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Comments