जटहां बाजार में भव्य स्वागत के बीच निकली श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो चीफ प्रमोद रौनियार

कुशीनगर। जनपद के चिरईहवा गांव से गुरुवार को निकली श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा जब दोपहर करीब 3 बजे जटहां बाजार पहुंची तो वहां के युवाओं व व्यापारियों ने श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। बाजार में भोलू, व्याहुत, राघव व्याहुत, मुन्ना व्याहुत, अजय जायसवाल, प्रदीप भरभुज, दुर्गेश गोस्वामी, प्रिन्स व्याहुत, सुनील व्याहुत, मोहित व्याहुत, गुलशन यादव एवं बच्ची अदिति व्याहुत सहित अन्य लोगों ने भक्तगणों के लिए मिष्ठान और जलपान की व्यवस्था की।

कलश यात्रियों का बाजार में जगह-जगह स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। यहां से यात्रा कटाई भरपुरवा होते हुए बिहार के पीपरासी स्थित नारायणी नदी तट पहुंची, जहां विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन और मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र गंगाजल भरा गया।
इसके बाद जयकारों के साथ श्रद्धालु पुनः चिरईहवा स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस भव्य यात्रा में हाथी, घोड़ा, पालकी रथ और डीजे की धुनों ने आकर्षण बढ़ाया। वहीं चिरईहवा, अरनहवा, जंगल टोला, सिसहन कोठिलवा सहित आसपास के गांवों की माताएं और बहनें पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाती नजर आईं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। 

जिलाधिकारी के आदेश पर  रोरवा ग्राम पंचायत की अनियमितता की  जाँच शुरु,  शिकायतकर्ताओं की निगाहें जाँच आख्या पर टिकी Read More जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा ग्राम पंचायत की अनियमितता की जाँच शुरु, शिकायतकर्ताओं की निगाहें जाँच आख्या पर टिकी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें