गोरखपुर ग़ोला क्षेत्र स्थित सरयू में समाया मासूम: 36 घंटे बाद मिला 14 वर्षीय अमन का शव, गोडियाना घाट पर दर्दनाक मंजर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा था किशोर,

एसडीआरएफ की तलाश के बाद ग्रामीणों ने सुबह देखा शव; परिवार में मचा कोहराम

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर-ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में सरयू नदी ने एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी छीन ली। देवई पीपर गांव के दक्षिण सरयू नदी में डूबे 14 वर्षीय अमन का शव करीब 36 घंटे बाद गुरुवार तड़के बरामद हुआ। घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर पूरब रकौली के गोडियाना घाट के पास नदी किनारे शव उतराता मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अमन मंगलवार शाम अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। साथियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और खोजबीन शुरू हुई। दोस्तों की निशानदेही पर नदी किनारे अमन के कपड़े मिलने के बाद डूबने की आशंका और मजबूत हो गई।

सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बुधवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने स्टीमर के जरिए नदी में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पूरे दिन की कड़ी मशक्कत के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम टीम वापस लौटी और अगले दिन फिर से तलाश शुरू करने की तैयारी थी।

वांछित अपराधी अमित पाण्डेय उर्फ नन्हके गिरफ्तार, 13 मुकदमों में रहा है शामिल। Read More वांछित अपराधी अमित पाण्डेय उर्फ नन्हके गिरफ्तार, 13 मुकदमों में रहा है शामिल।

इसी बीच गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने गोडियाना घाट के पास नदी किनारे एक शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पहचान करने पर शव अमन का ही निकला। यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

लखनऊ में ग्लूकोस फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का आंदोलन, प्रशासन ने लिया संज्ञान — 10 अप्रैल तक समाधान का आश्वासन Read More लखनऊ में ग्लूकोस फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का आंदोलन, प्रशासन ने लिया संज्ञान — 10 अप्रैल तक समाधान का आश्वासन

IMG_20260326_131346पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार जय प्रकाश और थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी, जिसके बाद शव बरामद हुआ।

सहजन तोड़ते समय हाईटेंशन की चपेट में आया छात्र Read More सहजन तोड़ते समय हाईटेंशन की चपेट में आया छात्र

अमन दो भाइयों में छोटा था और कक्षा चार का छात्र था। उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में खाड़ी देश में हैं और मौजूदा हालात के चलते घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार पूरी तरह टूट गया है। गांव में हर तरफ शोक की लहर है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार