कंट्रोल रूम में सिलेंडर आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों में आई कमी

कंट्रोल रूम पर कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है और शिकायतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 18 मार्च 2026 को जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम पर कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है।
 
कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में अधिकांश समस्याएं बुकिंग एवं डिलीवरी से संबंधित रहीं, जिनका समाधान संबंधित गैस एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर कराया गया। इसके साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों में से 38 मामलों का भी निस्तारण किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
 
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है और सभी एजेंसियों को समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments