पड़रौना कोतवाली में व्यापारियों की अहम बैठक, सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर उठी बड़ी मांगें

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद रौनियार

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान व्यापारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को हर समय शहर में तैनात रखने की मांग की, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके और बड़े हादसों से बचाव हो सके।

थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है, जिसके लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान लगातार होता रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, जिसमें एक कैमरा दुकान के अंदर और दूसरा बाहर की ओर लगा हो, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। बैठक में लालबाबू गुप्ता, सचिन चौरसिया, प्रहलाद रौनियार, दीप नारायण अग्रवाल, मनोज मोदनवाल, संतोष जायसवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

अप्रैल से स्कूली वाहनों पर सख्त चेकिंग अभियान Read More अप्रैल से स्कूली वाहनों पर सख्त चेकिंग अभियान

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें