सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा, तालाब में एक साथ डूबे दो किशोरों की मौत

बच्चों के डूबने से हुई मौत से  गांव में मातम पसर गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, जिले के  त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में  दो बच्चों की तालाब में  डूबने से मौत हो गई। बुधवार दिन में डोकम अमया गांव के शाहिल रजा(14 )पुत्र सहारत रजा  व अंशारु रजा (12)पुत्र महीशुद्दीन  दोनों  बालक गांव के पश्चिम प्राथमिक विद्यालय के पास सगरा तालाब में चूल्हे के लिए मिट्टी निकालने गए कि अचानक फिसलने से गहरे पानी में चले गए,जिससे   दोनों की डूबने से मौत  हो गई।
 
काफी देर हो गई  जब दोनों बालक  घर नहीं  पहुंचे तो  स्वजनों ने उन्हें तलाशना शुरू कर दिया, जहां दोनों  मिट्टी का  चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी निकालने के लिए गए थे उस  तालाब   के पास तो वहां दोनों बच्चे नहीं मिलें तब ग्रामीणों ने तालाब  में तलाशना शुरू किया दोनों बालक मृत हालत  मिलें , बच्चों के डूबने से हुई मौत से  गांव में मातम पसर गया ।
 
बच्चों की मृत्यु की सूचना पर इटवा  विधायक एवं  नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव का मदद का भरोसा दिलाया।  इस  संबंध  में  त्रिलोकपुर थाना के उपनिरीक्षक शिवनरायण सिंह का कहना है की डोकम अमया गांव में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई है इसकी जानकारी  है मामले की जांच की जा रही है,

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें