ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार

कब्जे से 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, रस्सा व लोहे की सब्बल बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान एवं अपराध व अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई  दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में  थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों भारत पुत्र जगप्रसाद निवासी ग्राम पूरे बैजनाथ मजरे मेढ़ौना थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 26 वर्ष, उमेश पुत्र जगप्रसाद उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम मेढ़ौना थाना मोहनगंज जनपद अमेठी गिरफ्तार किया गया।
 
तलाशी से अभियुक्त भारत के कब्जे से 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 रस्सा व 01 टार्च, एवं अभियुक्त उमेश के कब्जे से 01 लोहे की सब्बल व 01 टार्च बरामद हुई ।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम और हमारे 02 अन्य साथी लल्लन पुत्र नन्हें निवासी ग्राम पूरे दान वैश्य मजरे मेढ़ौना थाना मोहनगंज जनपद अमेठी,  शिवा कुमार पुत्र राम चन्दर निवासी ग्राम पूरे निरहीं मजरे लखना बसन्तपुर थाना जामों जनपद अमेठी मिलकर कस्बा शंकरगंज में दुकानों में चोरी करने की योजना कर रहे थे । बरामदगी व गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार