ईद-उल-फितर के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने किया जनपद में नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, दिये कड़े निर्देश

पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने नमाज स्थलों एवं यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण , संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के दिये गये निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शनिवार को ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद सोनभद्र में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

IMG-20260321-WA0068

विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र में नई ऊर्जा के साथ का विस्तार, शिवकुमार निषाद बने धर्माचार्य जिलाध्यक्ष Read More विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र में नई ऊर्जा के साथ का विस्तार, शिवकुमार निषाद बने धर्माचार्य जिलाध्यक्ष

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर नमाज स्थलों एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

सोनभद्र -स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाईटेंशन तार, बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु जाँच समिति के कड़े निर्देश Read More सोनभद्र -स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाईटेंशन तार, बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु जाँच समिति के कड़े निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोक अदालत में कुल 94818 मामले निस्तारित Read More राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोक अदालत में कुल 94818 मामले निस्तारित

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल में भ्रमण कर नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।जनपद में सभी स्थानों पर नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य रही।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार