कूड़ा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सूचना पाकर मौके पर  मोहाना  पुलिस  पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर :  मोहाना थाना क्षेत्र के  गढ़मोर  एवं तिघरा गांव के मध्य कूड़ा  नदी में  एक अज्ञात शव मिला । सोमवार की सुबह ग्रामीणों  ने नदी में शव बहता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी । सूचना पाकर मौके पर  मोहाना  पुलिस  पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
 
पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शव कई दिनों से पानी में बह रहा था। मृतक पुरुष बताया जा रहा है, हालांकि उसकी उम्र और पहचान के संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
थानाध्यक्ष  जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव बहकर नदी में आया है और काफी समय पुराना लग रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि शव की पहचान कराने के लिए जिले के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, आसपास के जनपदों में भी जानकारी भेजी जा रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि यह मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो, तो तुरंत संबंधित थाने को सूचित करें। इससे शव की पहचान जल्द से जल्द हो सकें  और आगे की विधिक कार्रवाई की जा सकें ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें