पांच साल की बच्ची संग दुष्कर्म मामले मे 19 साल का युवक गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केपैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान पड़ोसी युवक सुशील वर्मा (19) के रूप मे हुई। आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब 6ः30 खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को आरोपी उसके घर से 50 मीटर दूर झाड़ी में उठा ले गया था और मुंह दबाकर दुष्कर्म कर रहा था। 

खोजते हुए बच्ची की मां के पहुंचने पर आरोपी भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मासूम की मां की तहरीर पर आरोपी युवक सुशील वर्मा पर पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। लेकिन इस तरह लोगों की मानवताएं गिर गई है की अबोध बच्चियों को नहीं छोड़ा जा रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें