राजनीति
चक मार्ग से कब्जा हटवाने को छठी बार दिया प्रार्थना पत्र
तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह के समक्ष प्रार्थना पत्र रखकर स्पष्ट कहा कब्जा हटवाने के लिए लेखपाल रुपए मांग रहा है।
कब्जा हटवाने को लेखपाल मांग रहा रुपए भटक रहा पीड़ित तहसील प्रशासन ने लेखपाल से नहीं पूछा क्यों मांग रहे रुपए
बरेली/तहसील दिवस की शिकायतों का भी किया जा रहा फर्जी तरीके से निस्तारण नहीं मिलता पीड़ितों को न्याय विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत अल्हैया के उमराय लाल पुत्र राम बहादुर ने आज नवाबगंज तहसील दिवस में पहुंचकर छठी बार शिकायत दर्ज कराई और उन्होंने एसडीम उदित सिंह पवार तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह के समक्ष प्रार्थना पत्र रखकर स्पष्ट कहा कब्जा हटवाने के लिए लेखपाल रुपए मांग रहा है।
यह सुनकर दोनों अधिकारी हक्का-बक्का रह गए फरियादी ने दावा किया वह छठी बार तहसील दिवस में चक रोड से कब्जा हटवाने के लिए आया है उसने शिकायत संख्या 30 88825001850/54763/2093/200/पूर्व में शिकायतें की जा चुकी है जिनका जांच अधिकारी द्वारा फर्जी निस्तारण कर दिया गया उन्होंने आरोप लगाया एक शिकायत उसकी गायब कर दी गई और एक आज खुद शिकायत की गई है इस पर इस मामले में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने संबंधित लेखपाल को बुलाकर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया गया।
परंतु एक भी अधिकारी ने यह पूछने की हिम्मत नहीं जुटाई आखिर पूर्व में की गई शिकायतों पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई रुपए मांगने का भी आरोप लगने पर एक भी अधिकारी ने संबंधित लेखपाल से जवाब मांगने की हिम्मत नहीं जुटाई गई पीड़ित के अनुसार रास्ते में नींव लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है जिसे हटवाने के लिए वह तहसील दिवस में आकर अपनी फरियाद लगा रहा है।
परंतु रुपए न देने के कारण रास्ते से कब्जा हटाया नहीं जा सका है फरियादी द्वारा कबजेदारों से साथ साठ गांठ होने के कारण कब्जा नहीं हटा है जिसके कारण फरियादी अपने खेत में कृषि कार्य नहीं कर पा रहा है गाटा संख्या 139 अभिलेखों में चक मार्ग दर्ज है फिर भी उसमें नींब लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है देश के मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने का निर्देश होने के बाद भी नहीं होता है अमल ।
जिसके कारण कबजेदारों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं सूत्रों की मां ने तो राजस्व विभाग की हॉट घाट के चलते इन सभी सरकारी भूमियों पर कब्जा हो रहा है जिसे हटवाने के लिए फरियादियों को नाक के चना चबना पड़ रहे हैं यह घटना नई नहीं है तहसील दिवस एवं थाना दिवस में भी इसी तरह खाना पूरी की जा रही है जिसके कारण लोगों का तहसील दिवस एवं थाना दिवस से विश्वास हटा जा रहा है क्योंकि सरकारी जगह से कब्जा हटवाने के लिए भी सुविधा शुल्क देना अनिवार्य है अन्यथा कब्जा हटवाने के बाद राजस्व विभाग एवं पुलिस उस पर पुनः कब्जा करवा देता है जैसा अनेकों गांव में देखने को मिला है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news breaking news bareilly बरेली समाचार स्वतंत्र प्रभात बरेली Swatantra Prabhat crime news Swatantra Prabhat UP news स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश SDM Nawabganj Bareilly Tehsildar Bareilly news UP corruption news Bareilly breaking news revenue department corruption Swatantra Prabhat Bareilly news नवाबगंज तहसील दिवस लेखपाल रिश्वत आरोप कब्जा हटवाने का मामला राजस्व विभाग बरेली सरकारी जमीन कब्जा यूपी प्रशासन खबर encroachment news UP corruption news India


Comments