राजनीति
दबंगों का कहर: बुजुर्गों सहित परिवार पर जानलेवा हमला
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
महराजगंज/रायबरेल। कोतवाली क्षेत्र के महतो का पुरवा मजरे थुलवासा गांव में दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर बुजुर्गों समेत कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद घायल अवस्था में पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। आरोप है कि पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है और न ही किसी पक्ष को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम घूमते हुए पीड़ित परिवार को लगातार धमका रहे हैं।
पीड़ितों का कहना है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमलावर दोबारा जानलेवा हमला कर सकते हैं। न्याय की आस में आज पीड़ित पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय न्याय प्रिय पुसिल अधीक्षक रवि कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई।
पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कोतवाली प्रभारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली बताए जा रहे हैं और किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh crime news रायबरेली समाचार स्वतंत्र प्रभात रायबरेली यूपी क्राइम न्यूज दबंगों का हमला assault case UP परिवार पर हमला Swatantra Prabhat UP news police negligence UP SP Ravi Kumar Raebareli attack on family UP Raebareli breaking news village crime incident police investigation Raebareli Swatantra Prabhat Raebareli news महराजगंज कोतवाली पुलिस लापरवाही आरोप एसपी रवि कुमार village attack UP breaking news Raebareli


Comments