पूर्ति निरीक्षक के सहयोगात्मक कार्य प्रणाली से लोगों को मिल रही राहत

जिससे रसोई गैस उपभोक्ताओं की शिकायत बराबर हों रही है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ के बढ़नी क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक के रूप में योगदान दे रहे राना प्रताप सिंह के कार्य व्यवहार से क्षेत्र के लोगों को कार्यों के सम्पादन में अब आसानी मिल रही है। पूर्ति निरीक्षण कार्यालय पहुंचने वाले फरियादी को निराश नहीं होना पड़ता है। राना प्रताप सिंह पूर्व में भारत की सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं, और अब वे एक पूर्ति निरीक्षक के रुप में लोगों की सेवा कर रहे हैं।

राशनकार्ड उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान में ततपरता से काम कर रहे हैं। उनके सहयोगात्मक कार्य प्रणाली से लोगों को मिल रही राहत मिल रही है। इस समय रसोई गैस की मांग अधिक होने पर गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लम्बी कतार लगी रहती है, जिससे रसोई गैस उपभोक्ताओं की शिकायत बराबर हों रही है।

कालाबाजारी की शिकायत पर इनके द्वारा हाल ही में छापामारी कर काफी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। जिसकी लोग प्रसंशा कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक राना प्रताप सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर या राशनकार्ड, खाद्यान्न आदि किसी प्रकार की समस्या आने पर उपभोक्ता कभी भी दूरभाष 84920 08527 पर या कार्यालय अवधि में तहसील मुख्यालय परिसर स्थित कार्यालय में पहुंचकर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें