रसोई गैस की मारा मारी के बीच डीजल पेट्रोल का संकट

-तेल की पर्याप्त उपलब्धता-डीएम -धरातल पर स्थिति नाजुक 

Swatantra Prabhat Picture
Published On

अश्वनी द्विवेदी रूद्रपुर, देवरिया।
 
रसोई गैस का संकट अभी थमने का नाम नहीं लिया। उपभोक्ताओं के बीच मारामारी जारी है। गैस एजेंसी संचालक अलग खेल तमाशा कर रहे हैं। बुकिंग के बाद भी सिलेंडर जाने किस गड्ढे में जा रहा है। इसी बीच डीजल व पेट्रोल को लेकर भी मारामारी शुरू हो गई है। बुधवार से शुरू हुआ यह संकट बृहस्पतिवार को भी बदस्तूर जारी रहा। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। अचानक से ऐसा क्या हो गया कि लोग पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल लेने के लिए उमड़ पड़े। बिक्री इतनी बढ़ गई की देखते ही देखते तमाम पेट्रोल पंप ड्राई हो गए।
 
ईंधन खत्म होने की अफवाह सुनकर लोगों ने स्टोर करना शुरू कर दिया और कालाबाजारी भी होने लगी।रुद्रपुर क्षेत्र में राम लक्ष्मण स्थित इंडियन पेट्रोल पंप सहित डहरौली स्थित साहनी फ्युल और पिपरा कछार स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप सहित लगभग आधा दर्जन पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल समाप्त हो गया। उपनगर के सबसे व्यस्ततम बत्स पेट्रोलियम पर भी खचाखच भीड़ जमा हो गई। हालांकि किसी तरीके से भीड़ को कंट्रोल किया गया और सीमित मात्रा में डीजल और पेट्रोल की बिक्री जारी रखी गई। वहीं बजरंग चौराहा स्थित राठौर पेट्रोलियम पम्प पर भी ज्यादा बिकवाली के चलते डीजल व पेट्रोल रिजर्व की स्थिति तक पहुंच गए।
 
प्रत्येक व्यक्ति डीजल व पेट्रोल को लेकर सशंकित रहा। इस बीच जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे अफवाहों से परेशान ना हो।जिले में डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है ।किंतु पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ और देर तक लगी लाइन कुछ और ही बयां कर रहे हैं। गुरुवार को बैंक बंद होने के चलते भी संकट का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को बैंक खुला है और उम्मीद है की पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की आवक बढ़ेगी और स्थिति सामान्य हो सकती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें