नील गाय को बचाने के चक्कर मेंअनियंत्रित कार गुमटी टकराई गुमटी में सो रहे युवक की मौत

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती।

बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्रके खैरी ओझा गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक आयी नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गुमटी में घुस गई। इस हादसे में गुमटी में सो रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर, थाना हर्रैया क्षेत्र अंतर्गत खैरी ओझा गांव के पास की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंजीत यादव (लगभग 25 वर्ष), पुत्र कविलास यादव, निवासी जिला भागलपुर (बिहार), अपने बड़े भाई के साथ टायर पंचर का काम करता था। रोजाना की तरह वह अपने गुमटी में सो रहा था। भोर में अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर गुमटी में घुस गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गुमटी में सोया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपने कमाऊ परिजन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।हादसे में कार चालक मनीष, निवासी महेवा थाना गौर, को एयरबैग खुलने के कारण मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें