नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
134 मरीजों की जांच कर दी गई दवाएं
दवा वितरण में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, सरकार की प्राथमिकता है।
सिद्धार्थनगर : न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सिरसिया समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा जन आरोग्य मेले में पहुंचे,उन्होंने बताया कि जो सरकार की योजना चलाई जा रही है, उसका लाभ जनता को मिले, स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी मरीजों का जांच कर दवा दी जाए ।मरीजों के जांच एवं दवा वितरण में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, सरकार की प्राथमिकता है।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर के डाक्टर एस.सी. शर्मा ने बताया मौसम में एका एक बदल जाने से लोगों में ठंडक होने से सर्दी जुकाम और शरीर में दर्द के ज्यादा मरीज आ रहे हैं, 79 मरीजों को जांच कर दवा दी गई । न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा कठौतिया रामनाथ में जन आरोग्य मेले में डाक्टर राहुल कुमार 35 मरीजों की जांच कर दवा दी गई सलाह दी। इस मौके पर डॉक्टर एससी शर्मा, डॉक्टर राहुल कुमार फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी, त्रिशूल चतुर्वेदी, धीरज राय, राजू आदि लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat swatantra prabhat news स्वतंत्र प्रभात health news up swatantra prabhat Siddharthnagar सिद्धार्थनगर समाचार स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर Medical Camp News Breaking News Siddharthnagar स्वतंत्र प्रभात न्यूज Swatantra Prabhat health news rural health camp Siddharthnagar health department जन आरोग्य मेला बिस्कोहर स्वास्थ्य केंद्र मुफ्त जांच शिविर स्वास्थ्य मेला यूपी government scheme health camp


Comments