नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सरकारी अस्पताल में मां का इलाज कराने आए युवक ने काटा हंगामा
लेकिन वह शांत नहीं हुआ। आरोप है कि वह पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की और मारपीट पर उतारू हो गया।
लालगंज (रायबरेली)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान एक युवक ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी उसने हाथापाई की। बाद में पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पांडेपुर मजरे सराय बैरिहाखेड़ा गांव निवासी सुरेश कुमार यादव शुक्रवार देर रात अपनी मां शांती देवी का इलाज कराने सीएचसी आया था।
किसी बात को लेकर उसकी स्वास्थ्य कर्मियों से बहस हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया।
लेकिन वह शांत नहीं हुआ। आरोप है कि वह पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की और मारपीट पर उतारू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी आक्रोश में था। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलानी पड़ी। तब जाकर टीम ने उसे पकड़कर शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
raebareli news Law and order government hospital कानून व्यवस्था Police Action रायबरेली समाचार पुलिस कार्रवाई सरकारी अस्पताल अस्पताल में हंगामा Hospital Disturbance लालगंज क्षेत्र Lalganj Area सीएचसी अस्पताल CHC Hospital युवक विवाद Youth Dispute पुलिस से हाथापाई Clash with Police शांति भंग Breach of Peace स्वास्थ्य कर्मी विवाद Healthcare Staff Dispute ग्रामीण मामला Rural Incident


Comments