गैस सिलेन्डरों की जमाखोरी की शिकायत पर जिलाधिकारी सख्त, टीम गठित कर कार्यवाही करने के दिये निर्देश

गैस सिलेन्डर एवं पेट्रोलियम पदार्थो की जमाखोरी पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी सुनिश्चित-जिलाधिकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर में उत्पन्न कारणों से घरेलू गैस सिलेंडरों एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही है। इन शिकायतों को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इसी प्रकार से घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग किये जाने की शिकायत दिनांक 19 मार्च 2026 को ओबरा नगर पंचायत ओबरा से प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है ।

टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए गैस सिलेन्डर की अवैध रिफिलिंग व भण्डारण में सम्मलित मोहमद हफीज पुत्र मोहम्मद हमीद, निवासी मकान संख्या 18/162 नगर पंचायत ओबरा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कठोर कार्यवाही सम्पादित की गयी है। जिलाधिकारी ने जनपद के संचालित समस्त गैस एजेंसियों के संचालकों, घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग में संलिप्त व्यक्तियों तथा घरेलू गैस सिलेंडर को जमाकर अधिक मूल्य में बेचे जाने की नियत रखने वाले व्यक्ति किसी भी दशा में इस प्रकार का कोई अनैतिक कार्य न करें, अन्यथा संज्ञान में आने पर जांचोपरांत दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

चिकित्सकों  की मांग को लेकर राष्ट्रीय  नव निर्माण संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने दिया भरपूर समर्थन Read More चिकित्सकों की मांग को लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने दिया भरपूर समर्थन

जनपद के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय कैंटीन संचालकों को सचेत किया जाता है, कि वे अपने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय कैंटीन या अन्य व्यवसाय में किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें, अन्यथा आपके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही सम्पादित कराई जाएगी।

आकांक्षा गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग में 42 सिलेंडर मिले Read More आकांक्षा गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग में 42 सिलेंडर मिले

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें