सोनभद्र पुलिस की बड़ी पहल, रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से मिलेगी मुक्ति

एसपी ने स्वयं संभाली कमान, जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु सतत् प्रतिबद्ध है।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

रॉबर्ट्सगंज/ सोनभद्र -

नगर के रॉबर्ट्सगंज–पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या के स्थाई समाधान हेतु जनपद पुलिस ने कमर कस ली है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान बैरियर बंद होने से लगने वाले लंबे जाम और आमजन को होने वाली भारी असुविधा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को स्वयं कमान संभाली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पन्नूगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग का औचक निरीक्षण किया।

IMG-20260318-WA0047(1)

मत्स्य पालन किसानों की आय बढ़ाने लिए  महत्वपूर्ण और लाभकारी माध्यम बन सकता है : जिलाधिकारी Read More मत्स्य पालन किसानों की आय बढ़ाने लिए  महत्वपूर्ण और लाभकारी माध्यम बन सकता है : जिलाधिकारी

उन्होंने मौके पर ट्रैफिक जाम की स्थिति का गहराई से अवलोकन किया और अधिकारियों को इसे तुरंत दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यातायात प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात, डॉ० चारू द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर फोल्डिंग बैरियर (डिवाइडर) स्थापित कराए। इस नई व्यवस्था के तहत मार्ग को प्रभावी ढंग से टू-वे (दोतरफा) संचालित किया गया है। बैरियर बंद होने के दौरान वाहनों की कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।अव्यवस्थित ओवरटेकिंग पर लगाम लगाने हेतु फोल्डिंग डिवाइडर मील का पत्थर साबित होंगे।

गोरखपुर: हाईवे पर i20 कार में 38 वर्षीय युवक की रहस्यमयी मौत!  मृतक की पहचान मजराजगंज जिले के नौतनवां रूप में हुई Read More गोरखपुर: हाईवे पर i20 कार में 38 वर्षीय युवक की रहस्यमयी मौत! मृतक की पहचान मजराजगंज जिले के नौतनवां रूप में हुई

इस सुव्यवस्थित व्यवस्था के लागू होने से अब रेलवे क्रॉसिंग गेट खुलने के बाद लगने वाले अव्यवस्थित जाम पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि एम्बुलेंस और स्कूल बसों जैसे आवश्यक वाहनों को भी रास्ता निकालने में आसानी होगी।जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु सतत प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक ने जनता से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बैरियर बंद होने पर धैर्य बनाए रखें।

महिला जनसुनवाई में 50 से अधिक मामलों की सुनवाई, पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के दिए निर्देश। Read More महिला जनसुनवाई में 50 से अधिक मामलों की सुनवाई, पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के दिए निर्देश।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार