नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
उत्पादन निगम में कई अभियंताओं के पदोन्नति के आदेश निर्गत, परियोजना के अधिकारियों एवं विद्युत कर्मियों ने पदोन्नत अभियंताओं का किया स्वागत
अनपरा परियोजनाओं में तैनात अभियंताओं को महाप्रबंधक बनाए जाने पर परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिया बधाई
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
अनपरा /सोनभद्र-
मंगलवार देर शाम को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम में कार्यरत कई अभियंताओं के पदोन्नति के आदेश मुख्यालय से प्रबंध निदेशक द्वारा जारी किए गए।इस आदेश के तहत अनपरा तापीय परियोजना पर अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत इं चंद्र प्रकाश को मुख्य अभियंता स्तर- 2 के पद पर प्रोन्नति उपरांत मुख्य अभियंता अनपरा 'ब' ताप की नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैl

वही अधीक्षण अभियंता 'द' ताप के पद पर कार्यरत इं प्रमोद कुमार को भी प्रोन्नत कर मुख्य अभियंता स्तर- 2 बनाया गया है ,इनकी नियमित तैनाती बाद में होगी।इसी तरह अन्य पदों पर भी विभिन्न परियोजनाओं पर अभियंताओं की पदोन्नति हुई है।इस पदोन्नति आदेश से बिजलीकर्मियों में हर्ष का माहौल है।अनपरा पर तैनात उक्त दोनों अभियंताओं को महाप्रबंधक बनाए जाने पर परियोजना के अधिकारियों तथा कर्मचारियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई व शुभकामनाएं दिया।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता इं गजेंद्र कुमार,इं वीके दिनकर, इं एसके रजक, इं वीके सिंह, इं चंद्र विजय, इं आरके सिंह, इं कर्मेंद्र सिंह, इं उत्पल शंकर, इं आलोक त्रिपाठी,इं राजेश सचान, इं अदालत वर्मा, इं मनोज यादव, इं सुभाष पटेल, इं अशोक कुमार, इं संदीप यादव, इं राम दरश, इं दिनेश शंकर द्विवेदी, अभिषेक सिंह,वीके आनंद, मुकेश जायसवाल,श्याम बिहारी सिंह,बृज बिहारी यादव,राज कुमार यादव,राज कुमार सिंह,राजेंद्र प्रसाद सिंह,सीलियम मसीह,जितेंद्र जायसवाल,इंद्रेश सिंह,सूरज गुप्ता, फिरोज अंसारी, वीरेंद्र वर्मा,विकाश कनौजिया,सुधीर पटेल,एस के मधुकर, प्रभाकर सिंह,अखिलेश कुमार,नीरज जायसवाल,योगेंद्र मिश्रा,महबूब अहमद,इंद्र कुमार सिंह,राकेश जायसवाल,प्रमोद मिश्रा,सुरजन सिंह, मंगल मणि,अभय सिंह, समेत तमाम अधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments