विशाल इंग्लिश एकेडेमी कोन के दो छात्रों का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, खण्ड विकास अधिकारी ने किया सम्मानित
समस्त विद्यालय परिवार को इस अनवरत सफलता के लिए सराहना किया एवं आगे भी इसे बनाए रखने के लिए प्रेरित किया- लक्ष्मी कुमार जायसवाल प्रबंधक
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
कोन / सोनभद्र -
शिक्षा क्षेत्र कोन के विशाल इंग्लिश एकेडेमी के दो छात्रों ने सिर्फ विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि अति दुरूह क्षेत्र कोन का भी नाम रोशन किया है। बतातें चलें कि विद्यालय का छात्र आरुष कुमार पुत्र दिनेश कुमार, निवासी जमुवल, घोरावल एवं अंश कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार गुप्ता, ग्राम घघिया, कोन नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
जिसे विद्यालय परिवार सहित आस पास के क्षेत्रों में छात्रों के चयन से खुशी देखी जा रही है और वहीं विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों व सीमित संसाधनों में छात्रों के सफलता प्राप्त करना सबसे बड़ी उपलब्धि है ।विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभाशाली छात्रों को खंड विकास अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र नाथ द्विवेदी , खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार व व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल सहित अन्य लोगों ने किया सम्मानित।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर उनसे भी उच्च पद प्राप्त करें और उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन एवं शिक्षकगण के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस पिछड़े एवं दुरूह क्षेत्र में विगत 13 वर्षों से लगातार गरीब बच्चों का उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण विशेष धन्यवाद के पात्र हैं।
Read More गोरखपुर :खजनी में जमीन हड़पने की सनसनीखेज साजिश! विधवा महिला भानमती को मिल रही मौत की धमकियां,अन्त में विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने समस्त विद्यालय परिवार को इस अनवरत सफलता के लिए सराहना किया एवं आगे भी इसे बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर बी एमएम मनोज मिश्रा , जेई बृजेश सिंह , सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण मानेन्द्र सिंह , प्रबंध समिति के सदस्य विजय शंकर जायसवाल,प्रबंधक लक्ष्मी कुमार जायसवाल प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता,उप-प्रधानाचार्य हृदय निवास पांडेय, कमलेश रवानी, राजनारायण पटेल, रामानंद एवं अन्य शिक्षकों के साथ साथ मानेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments