सपा के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ नेता जुटी अपार भीड़ 

होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन समेत कई बड़े नेताओं ने लिया भाग 

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
बरेली

 

नवाबगंज के बलदेव राज सूरी बारात घर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए समारोह पहुंचाने वालों का पूर्व ब्लाक प्रमुख ने दरवाजे पर खड़े होकर स्वागत किया इस कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों का जोरदार स्वागत किया गया

कार्यक्रम के लिए बनाए गए पंडाल में जगह न रहने के बाद लोग इधर-उधर खड़े होकर देखते रहे समझ में पहुंचे पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने भारी मात्रा में एकत्रित होने पर जनता का आभार व्यक्त किया और उन्हें होली की बधाई दी यहीं पर पूर्व सांसद पूर्व मंत्री प्रवीण सिंह ऐरन ने भी होली मिलन कार्यक्रम को एक सफल कार्यक्रम की संज्ञा देते हुए कहा इतनी मात्रा में एकत्रित हुए लोग इस चीज को साबित करते हैं कि देश व प्रदेश की सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी है

नए यमुना ब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत Read More नए यमुना ब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

सपा के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ नेता जुटी अपार भीड़ 

परिवार की लापरवाही सेगैस लिंकेज से लगी आग घर का सामान जलकर हुआ खाक Read More परिवार की लापरवाही सेगैस लिंकेज से लगी आग घर का सामान जलकर हुआ खाक

जिसके तहत अब लोग भेदभाव जातिवाद से उभरकर प्रदेश में बदलाव लाना चाहते हैं उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रदेश का जो परिणाम भाजपा के विपरीत रहा उसकी भी सराहना करते हुए कहा अब विधानसभा चुनाव में भी बदलाव देखने को मिलेगा यह यहां पर उपस्थित भीड़ प्रदर्शित करती है के अब बदलाव की आंधी चल रही है इसी कार्यक्रम में बहेड़ी के विधायक अताउर रहमान ने भी संबोधित किया और कहा जनता अब हिंदू और मुसलमान के बीच जहर खोलने वाले राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का कार्य करेगी

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज Read More ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

यहीं पर शुभलेश यादव ने भी संबोधित करते हुए होली के पर्व पर भाईचारे का संदेश देने का पर्व कहते हुए कहा होली का पर्व भी समाजवाद का पर्व है क्योंकि इस पर्व पर लोगों को आपसी भेदभाव बुलाकर एक दूसरे के गले मिलकर बुराइयों को छोड़ने का पर्व होली है यह सभी के मिलकर मनाने के कारण यह भी समाजवाद का पर्व होली भाईचारे का संदेश देती है इसलिए अब आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेगा नवाबगंज में आज सपा के होली मिलन समारोह में जो भीड़ जुटी इसे देखकर लोगों की आंखें खुली रह गई लोगों का मानना है l

सपा के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ नेता जुटी अपार भीड़ 

होली मिलन कार्यक्रम का आयोजित होना आगामी विधानसभा का मार्ग भी निश्चित करेगी जो आज की भीड़ से एहसास कराती है इस कार्यक्रम में सफल आयोजन के लिए यहां पर उपस्थित हुए वरिष्ठ नेताओं ने क्षेत्र की जनता को बधाई दी यहां पर उपस्थित पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार पूर्व सांसद पूर्व मंत्री प्रवीण सिंह ऐरन पूर्व सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप पूर्व सपा जिला अध्यक्ष गम मौर्य बहेड़ी विधायक अताहुर रहमान

पूर्व ब्लाक प्रमुख नरोत्तम दास मुन्ना तेज प्रकाश गंगवार सेथल नगर पंचायत अध्यक्ष कमर एजाज सानू जिला पंचायत सदस्य नीलम गंगवार अरविंद कुमार व छेड़ लाल दिवाकर नवाबगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शीशपाल सिंह गंगवार नवाबगंज बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण एडवोकेट सरिता यादव जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष के साथ ही नुक्ता प्रसाद विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार राधा कृष्ण और पप्पू बादशाह पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार गंगवार शिशुपाल गंगवार समेत सपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे इस कार्यक्रम को भदपुरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार के द्वारा आयोजित किया गया था यहां पहुंची भारी भीड़ से सभी नेता हुए गदगद जनता को दी बधाई

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें